𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बलियापुर पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलियापुर पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार80 हजार रुपये की लूट का मामला; नकली हथियार, बाइक और कैश बैग बरामद#बलियापुर/धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ के पास बिरसा पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 23-24 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे अपराधियों ने पेट्रोल पंप में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में बलियापुर थाना कांड संख्या 161/2026 दर्ज किया गया था।बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों शेख अमन (24) और बिपुल सिंह (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली लोहे एवं प्लास्टिक की गन, करीब 80 हजार रुपये की लूटी गई रकम, काले रंग की होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल और इंडियन ऑयल का कैश बैग बरामद किया है। इसके अलावा हल्के नीले रंग की एक बरसाती भी जब्त की गई है।गिरफ्तार शेख अमन धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडेहरा का रहने वाला है। वहीं बिपुल सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में बिरसा पेट्रोल पंप के पास रहता है।पुलिस के मुताबिक, शेख अमन का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।पुलिस टीम में शामिल अधिकारीकार्रवाई में बलियापुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० सत्यजीत कुमार, पु०अ०नि० शिव शंकर उरांव, पु०अ०नि० महेश्वर महतो तथा आरक्षी महेंद्र यादव, दिनेश रजवार, बुद्धदेव किस्कु और दिनु चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *