𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बीबीएमकेयू में 9 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर ।

Spread the love

बीबीएमकेयू में 9 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर । धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में आयोजित सिनेट की बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, दीक्षांत समारोह और प्रशासनिक सुधारों को लेकर अहम निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में धनबाद व टुंडी के विधायक सहित सिनेट के सम्मानित सदस्यों का पारंपरिक ‘जोहार’ के साथ अभिनंदन किया गया।बैठक में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य एजेंडे का गहन अध्ययन करेंगे और 13 तारीख को होने वाली अगली बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी 9 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे महामहिम राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें लगभग 250 विद्यार्थियों को डिग्रियां और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सत्र को नियमित करने और छात्रों को समय पर डिग्री देने के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट जैसी डिजिटल प्रणालियों को लागू किया जा रहा है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बावजूद छात्रों की संख्या बढ़ रही है। पारंपरिक कोर्स की तुलना में व्यावसायिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों जैसे बीएससी नर्सिंग, एलएलबी, एमसीए की मांग तेजी से बढ़ी है। कम दाखिले वाले किसी भी कोर्स को बंद करने के बजाय ‘फ्रीज’ या ‘स्टैंडबाय मोड’ में रखा जाएगा और भविष्य में इनमें एआई व आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को जोड़कर पुनर्जीवित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय बुनियादी समस्याओं और त्योहारों में डीजे बैन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पूरी तरह बैन लगाने के बजाय सरकार को एक निश्चित डेसिबल तय करनी चाहिए, ताकि लोग नियमानुसार उत्साह के साथ अपनी परंपराएं मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *