दुर्गा पूजा को लेकर सिटी एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था पर जोरदुर्गा पूजा को लेकर धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने गोविंदपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ऊपर बाजार दुर्गा मंडप के समीप पहुंचे और पूजा कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली।सिटी एसपी ने पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था और संभावित जाम की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों एवं पूजा कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
दुर्गा पूजा को लेकर सिटी एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर











Leave a Reply