खेलगांव चौक के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे दो सवारराँची: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का जानलेवा रूप देखने को मिला. खेलगांव चौक से कुछ ही दूरी पहले एक अनियंत्रित कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार ढंग से टकराने के बाद बीच सड़क पर ही पलट गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह से उलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि, इस बेहद डरावने हादसे में राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों की जान बाल-बाल बच गई और इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.तेज रफ्तार के कारण चालक ने खोया नियंत्रणथार वाहन बेहद तेज गति से खेलगांव की ओर जा रही थी. खेलगांव चौक के ठीक पहले, रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. गाड़ी लहराते हुए सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि कार हवा में उछलते हुए सीधे सड़क किनारे पलट गई.दुर्घटना के वक्त सड़क पर भारी आवाज हुई, जिससे आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत मौके पर सहायता के लिए दौड़े.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि कार के पलटने के बावजूद दोनों को बेहद मामूली चोटें आई है.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया वाहनघटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो.
रांची : खेलगांव चौक के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे दो सवार












Leave a Reply