𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

गाय तस्करी मामले में साहेब कुरैशी की टीआई परेड,

Spread the love

गाय तस्करी मामले में साहेब कुरैशी की टीआई परेड,वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मोहल्ला में पुलिस ने कराई पहचान परेड वासेपुर । भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने साहेब कुरैशी की टीआई (पहचान) परेड कराई। पुलिस के अनुसार वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मोहल्ला क्षेत्र में पहचान परेड की कार्रवाई की गई।भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ पकड़ा गया है। एसएसपी के आदेश के बाद मामले में टीआई परेड कराई गई, ताकि संबंधित लोगों से उसकी पहचान कराई जा सके।इधर, साहेब कुरैशी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि साहेब केवल मीट की दुकान चलाता है और उसके पास हथियार होने की बात सही नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *