𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बोकारो के चास अंचल CO निलंबित, वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार के मामलों पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

बोकारो के चास अंचल CO निलंबित, वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार के मामलों पर बड़ी कार्रवाईबोकारो : जिले के चास अंचल अधिकारी (सीओ) सेवा राम साहू पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों और एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय, रांची में निर्धारित किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायरल ऑडियो और आपत्तिजनक बातचीत का आरोप :जांच के दौरान विभाग को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिसमें अंचल अधिकारी और जेबीवीएनएल, रांची के अनंत कुमार नामक व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप शामिल था। इस बातचीत को विभाग ने प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक पाया। हाल ही में अंचल कार्यालय से एक युवक को धक्का देने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।कार्यालय में बैठकर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप है :जमीन से जुड़े मामलों में एकपक्षीय कार्रवाई करने की शिकायतें भी लगातार विभाग तक पहुंच रही थी। प्रशासनिक हलचल और आम जनता की प्रतिक्रिया इस कड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अन्य दागी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी ओर, चास अंचल कार्यालय आने-जाने वाले आम लोगों ने इस कदम पर संतोष जताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल कार्यालय में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता था, लेकिन इस प्रशासनिक कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और व्यवस्था में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *