𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर दुर्गा मंदिर और बंगाली कल्याण समिति पूजा स्थल में महासप्तमी पर नव पत्रिका स्नान का किया गया आयोजन

Spread the love

धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर दुर्गा मंदिर और बंगाली कल्याण समिति पूजा स्थल में महासप्तमी पर नव पत्रिका स्नान का किया गया आयोजन हीरापुर स्थित हरि मंदिर और दुर्गा मंदिर बंगाली कल्याण समिति में महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका स्नान किया गया।मीडिया को जानकारी दी गई की “कलश और स्नान जो नवपत्रिका का स्नान होता है, सातवें दिन आज वही पूजा हो रही है। अभी माँ स्नान करके घाट से मंदिर पहुँची हैं। माँ को यहाँ भी स्नान कराकर कल स्थापना की जाएगी।” इंचार्ज ने बताया की और सबको हरि मंदिर की तरफ से दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।एक महिला श्रद्धालु ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा किपूजा स्टार्ट हो गया है। हम लोग तो सुबह-सुबह आज कोलाबऊ को लेकर आए।आज पूरा दिन तो आज सप्तमी है, कल से एक्चुअली हम लोगों का स्टार्ट हो गया था, षष्ठी पूजा था। तो आज वो जो रिचुअल है कोला को लाना, फिर अभी सप्तमी पूजा बैठेगा। हम लोग भी आएंगे, अंजलि देंगे, पुष्पांजलि होगा, फिर हम लोगों का भोग डिस्ट्रीब्यूशन है और संध्या आरती होगा।और इस साल अधिक हुआ है, एक दिन एक्स्ट्रा, एक साल हो गया है। हम लोगों को सप्तमी दो दिन पड़ा है तो दो दिन पूजा और इस साल थोड़ा सा मतलब जल्दी पूजा है। अष्टमी के सुबह हम लोगों को आना पड़ेगा और फिर अभी सप्तमी के बाद अष्टमी होगा, फिर नवमी और उसके बाद दशमी को विसर्जन है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *