𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनसार में चांदमारी कोलियरी के पास मिला 40 वर्षीय कारू मांझी का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Spread the love

धनसार में चांदमारी कोलियरी के पास मिला 40 वर्षीय कारू मांझी का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिसधनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार सुबह 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जोड़ा फाटक स्थित दरभंगिया बस्ती का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सीने और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गिरने से भी उनकी मौत हो सकती है। हालांकि, किसी अन्य घटना में मौत होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।मृतक के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि कारू मांझी मंगलवार शाम को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई का शव देखा। टिंकू के अनुसार, उनके भाई पेशे से कारपेंटर थे और दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। हालांकि, परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके भाई के साथ कुछ गलत हुआ हो सकता है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *