गोविन्दो ठाकुर और दिशानी दत्ता की संगीतमय प्रस्तुति से गूंजा हीरापुर, ‘ब्लैक डायमंड म्यूजिकल ग्रुप’ का धमाकेदार ऑर्केस्ट्रा 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के पावन और शुभ अवसर पर धनबाद के हीरापुर (दुर्गा मंदिर रोड) स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 20 तारीख को एक भव्य और रंगारंग ऑर्केस्ट्रा नाइट का आयोजन किया गया । इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘ब्लैक डायमंड म्यूजिकल ग्रुप’ के कलाकार अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधे।इस भव्य ऑर्केस्ट्रा नाइट में धनबाद के जाने-माने मेल सिंगर गोविन्दो ठाकुर और लोकप्रिय फीमेल सिंगर दिशानी दत्ता मंच की शोभा बढ़ाएं। दोनों मुख्य कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ में एक से बढ़कर एक लोकप्रिय हिंदी और सदाबहार बांग्ला गानों का नगमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए।दुर्गा उत्सव की इस रंगारंग शाम को यादगार बनाने के लिए ब्लैक डायमंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशेष संगीतमय तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने हीरापुर एवं धनबाद के समस्त संगीत प्रेमियों को इस शानदार ऑर्केस्ट्रा नाइट का भरपूर आनंद उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
धनबाद : गोविन्दो ठाकुर और दिशानी दत्ता की संगीतमय प्रस्तुति से गूंजा हीरापुर











Leave a Reply