𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

उपायुक्त के निर्देश पर जिलेवासियों हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की पहल

Spread the love

उपायुक्त के निर्देश पर जिलेवासियों हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की पहल*एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर का सिविल सर्जन एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण; एमसीएच विंग निर्माण और भवन जीर्णोद्धार की योजना पर चर्चा*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर के कायाकल्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आगामी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के निर्माण को लेकर आज प्रशासनिक और तकनीकी दल द्वारा अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।​परिसर में स्वच्छता और बेहतर परिवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में चल रहे जंगल व झाड़ियों की सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन, एसएसएलएनटी अस्पताल अधीक्षक, भवन निर्माण विभाग (बीसीडी) के सहायक अभियंता (एई) एवं कनीय अभियंता (जेई) तथा पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) की टीम ने संयुक्त रूप से पूरे परिसर का स्थलीय मुआयना किया।​निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित एमसीएच विंग के निर्माण हेतु भूमि व स्थल का तकनीकी मूल्यांकन किया गया। साथ ही मौजूदा अस्पताल भवन की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सुचारू रूप से किया जा सके।​सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने और निर्माण व जीर्णोद्धार संबंधी तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *