𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 41 किलो मिठाई मौके पर नष्ट

Spread the love

देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 41 किलो मिठाई मौके पर नष्टगंदगी और खुले में खाद्य सामग्री रखने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस, एक्सपायर्ड लाइसेंस पर भी कार्रवाईदेवघर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जलसार चिल्ड्रन पार्क और हदहदिया पुल के पास विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जलसार चिल्ड्रन पार्क के पास स्थित दिगंबर स्वीट्स में मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। इस दौरान खाद्य सामग्री खुले में रखने और स्वच्छता की अनदेखी करने पर प्रतिष्ठान को दो दिनों के भीतर सुधार करने का नोटिस दिया गया और जुर्माना लगाया गया। वहीं, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर मौके पर 21 किलो गुजिया, 10 किलो बालूशाही, पांच किलो नमकीन और पांच किलो गाजा नष्ट कराया गया। जलसार रोड स्थित शाम सवेरा का लाइसेंस एक्सपायर होने पर प्रतिष्ठान को आवश्यक लाइसेंस के लिए नोटिस दिया गया। इसके अलावा हदहदिया पुल के पास मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, शिव मिष्ठान भंडार और मिहिर स्वीट्स में पनीर, रसगुल्ला, खोया और लड्डू की जांच की गई। शिव मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, खाद्य सामग्री खुले में नहीं रखने और वैध लाइसेंस एवं प्रमाणपत्र लेकर उन्हें प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। विभाग ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील भी की।#deogharbreakingnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *