𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

धनबाद में एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारगलत हेल्पलाइन नंबर के जरिए एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, बैंक खाते से निकाले हजारों रुपये; बिहार के नवादा के रहने वाले हैं दोनों आरोपीधनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा जिले के नितीश कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। 27 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे सिटी सेंटर के पास स्थित एटीएम में छेड़छाड़ कर ठगी करने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए धनबाद थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने गुप्त पिन डालने पर कार्ड बाहर निकलने की बात कही। इसके बाद दूसरे आरोपी ने हेल्पलाइन नंबर 7665097917 पर कॉल करने की सलाह दी।शिकायतकर्ता ने जब बताए गए नंबर पर फोन किया, तो उसे पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। वापस एटीएम के पास आने पर भी कार्ड मशीन में फंसा रहा और वह पैसे नहीं निकाल सका।इसी बीच, शिकायतकर्ता के मोबाइल पर शाम करीब 6:45 बजे 15 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। इसके बाद शाम करीब 6:59 बजे रानी सती ज्वेलर्स से 32,800 रुपये की निकासी का संदेश मिला। संदेह होने पर शिकायतकर्ता रानी सती ज्वेलर्स पहुंचा और दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि दो व्यक्ति आए थे, जिनमें एक ने हाफ पैंट और दूसरे ने जींस पहन रखी थी। दोनों सामान खरीदकर निकल गए थे।इसके बाद शाम करीब 7:10 बजे बाटा इंडिया दुकान से दो हजार रुपये की निकासी का संदेश भी आया। शिकायतकर्ता ने साथ आए लोगों के साथ बाटा दुकान पहुंचकर जानकारी ली। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को दुकान से थैला लेकर एक्सिस बैंक के एटीएम की ओर जाते देखा गया। दोनों को वहीं पकड़ लिया गयापुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार और झारखंड के विभिन्न शहरों में एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करते थे। वे एटीएम कार्डधारियों को गलत हेल्पलाइन नंबर देकर भ्रमित करते और इसी दौरान कार्ड लेकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी और रुपये की निकासी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *