𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

सदर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Spread the love

सदर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई*उपायुक्त एवं एसएसपी ने लिया त्वरित संज्ञान, कई वाहन जब्त व चालान काटे गए*सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पाया कि कई आगंतुकों और वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर न खड़े कर अस्पताल के मुख्य प्रवेश व आवागमन मार्ग पर ही बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए हैं।मार्ग बाधित होने के कारण अस्पताल में आने वाली एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस अव्यवस्था को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही ट्रैफिक डीएसपी को त्वरित व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निर्देश के आलोक में ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में तत्काल सघन अभियान चलाया गया। अस्पताल मार्ग पर अवैध रूप से खड़े कुल 10 वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त किया गया एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत वाहन स्वामियों पर नियमानुसार जुर्माना (चालान) लगाया गया।*अस्पताल आने वाले मार्ग पर नो-पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश*उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल एक संवेदनशील और आपातकालीन क्षेत्र है। यहां एम्बुलेंस एवं गंभीर मरीजों के आवागमन में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, अतः सभी नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।वरीय पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को नियमित रूप से अस्पताल क्षेत्र की निगरानी करने और भविष्य में भी अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ निरंतर दंडात्मक कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे नागरिक कर्तव्यों का पालन करें, आपातकालीन मार्गों को अवरुद्ध न करें और सदर अस्पताल की व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *