धनबाद में बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 155 घरों में नोटिस, 100 बोरा कोयला जब्त… क्या उजड़ जाएगा लोगों का आशियाना?बारामुड़ी खटाल में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सदर अंचल कार्यालय की टीम ने 155 घरों में नोटिस चिपकाया है। संबंधित लोगों को 2 नवंबर को सुबह 10:30 बजे अंचल अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।नोटिस मिलने के बाद खटाल वासियों में अपने आशियाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि कहीं उन्हें अपने घरों से बेदखल न होना पड़े। हालांकि, नोटिस जारी होने का अर्थ तत्काल बेदखली नहीं है। संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।18 एकड़ जमीन की मापी, 200 घरों का सर्वे–इससे पहले प्रशासनिक टीम ने इलाके में करीब 18 एकड़ जमीन की मापी की थी। इस दौरान लगभग 200 घरों का सर्वे कर जमीन से जुड़े दस्तावेजों और भूखंडों की स्थिति की जांच की गई थी। इसके बाद चिह्नित घरों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई।कार्रवाई के दौरान 100 बोरा कोयला जब्त–नोटिस चिपकाने के दौरान अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने मौके से 100 बोरा अवैध कोयला और एक पिकअप वैन जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।2 नवंबर की सुनवाई पर टिकी नजरें–नोटिस के अनुसार, निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जा सकता है। अब संबंधित लोगों के जवाब और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई तय होगी। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग है कि उनकी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें वहां रहने दिया जाए।#Dhanbad #viral #JharkhandNews #बारामुड़ीखटाल
धनबाद में बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 155 घरों में नोटिस, 100 बोरा कोयला जब्त… क्या उजड़ जाएगा लोगों का आशियाना?












Leave a Reply