धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार की सुबह एक बड़ी घटना हो गई है. पेट्रोलियम फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे संस्थान परिसर में सनसनी फ़ैली हुई है. अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जाँच पड़ताल शुरू कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार छात्र हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी है. . वह आठवीं मंजिल से क्यों कूदा , इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. छात्र का नाम माने प्रतीक राजकुमार बताया जाता है और वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला बताया गया है. शनिवार की सुबह वह अपने हॉस्टल के आठवीं मंजिल से कूद गया. यह हॉस्टल 15 मंजिला है. घटना के बाद उसे धनबाद की अशर्फी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह छत से क्यों कूदा , यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. संस्थान की ओर से घर वालों को सूचना दे दी गई है. घर वालों के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है. संस्थान की ओर से पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है
आईआईटी (आईएसएम) में बड़ी दुर्घटना,हॉस्टल की छत से कूदकर फाइनल ईयर छात्र ने दे दी जान












Leave a Reply