धनबाद: देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लव-कुश आयोजक समिति की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में चंद्रदेव महतो सहित बिहार के एक पूर्व मंत्री ने भी शिरकत की। इस दौरान अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में बिहार के पूर्व मंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि लौह पुरुष देश के महान सपूत थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने, सामाजिक एकता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।












Leave a Reply