जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 : इस रोज से भरें फॉर्मरांची : झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। विद्यार्थियों को सामान्य शुल्क के साथ 26 नवंबर तक फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी करनी होगी। जैक के सचिव एस. तिग्गा के अनुसार, विद्यार्थियों को आवेदन में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरनी चाहिये। स्कूलों और कॉलेजों को भी विद्यार्थियों के आवेदन की जांच कर समय पर प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया जायेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर लें, ताकि किसी गलती या तकनीकी परेशानी के कारण आवेदन छूटने का खतरा न रहे।नोट्स पढ़ें
जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 : इस रोज से भरें फॉर्म











Leave a Reply