𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

दुमका : 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दुमका में न्यायिक पदाधिकारियों की अहम बैठक, अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दुमका में न्यायिक पदाधिकारियों की अहम बैठक, अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर जोरपक्षकारों की सहमति से विवादों के समाधान के लिए मामलों की पहचान और समय पर नोटिस देने का निर्देशदुमका। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और इसके प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों की समीक्षा की, जिनका समाधान लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। विशेष रूप से उन मामलों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया, जिनमें पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर विवादों का शीघ्र समाधान संभव है।इस दौरान सिविल, आपराधिक, वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण, बिजली, दूरसंचार, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद सहित अन्य उपयुक्त मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर चर्चा हुई। न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संभावित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस एवं सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकें।बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य केवल मामलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का समाधान सुनिश्चित करना भी है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र और कम खर्च में निस्तारण होने से आम लोगों को सुलभ न्याय मिलता है और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोरजिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। आम लोगों को लोक अदालत की उपयोगिता और इसके लाभों की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक पात्र मामलों को लोक अदालत में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर बल दिया गया।बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के सचिव विवेक कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना इसका प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *