दुमका : एबीवीपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्टयुवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है सरकार-आदित्य दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा तीन बाजार चौक पर राज्य सरकार के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम से पूर्व ही प्रशासन द्वारा एबीवीपी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं वाहनों की तैनाती कर दी गई।नगर सह मंत्री आदित्य जोशी ने कहा कि कल युवाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग करने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे से भाग रही है और जेपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण प्रदेश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।सरकार स्वयं को आदिवासी हितों की सरकार बताती है, लेकिन यदि आदिवासी एवं झारखंड के युवाओं की आवाज उठाने पर उन पर लाठीचार्ज किया जाता है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गिरिडीह, रांची और गढ़वा में कल हुई घटनाओं पर भी प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन किया जाना था, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यह युवाओं के मनोबल को तोड़ने और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास प्रतीत होता है। कल के प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।एबीवीपी युवाओं के अधिकार, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हाउस अरेस्ट किए गए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, विभाग संयोजक अभिषेक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह, रिशु मुर्मू, नगर सह मंत्री आदित्य जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
दुमका : एबीवीपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट












Leave a Reply