मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल सरकार में एंट्री, सांस्कृतिक सलाहकार बने, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जामशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है. इसी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया. सरकार ने इसके लिए बुधवार को नॉटिफिकेशन जारी किया है.नॉटिफिकेशन के मुताबिक, मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में घोषणा की थी कि मिथुन को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा. इस पद के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिलेगा.
मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल सरकार में एंट्री, सांस्कृतिक सलाहकार बने, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा















Leave a Reply