𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

जामाडोबा के बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ

जामाडोबा के बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशततीन साल बाद फिर उसी स्थान पर धंसी जमीन..

ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप धनबाद के जामाडोबा स्थित बड़कीटांड़-जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क किनारे बड़ा गोफ बन जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। मौके पर केवल बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।बीते देर शाम तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया। यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ लगातार चौड़ा हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल केवल बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया गया है।ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमिगत खनन के बाद नियमानुसार बालू भराव नहीं होने के कारण जमीन के नीचे खाली जगह बन रही है और लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर जमीन धंसी थी, लेकिन उस समय स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब फिर उसी जगह गोफ बनने से लोगों में डर का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कोलियरी प्रबंधन से तत्काल तकनीकी जांच कराने, भू-धंसान वाले हिस्से की मरम्मत करने और भूमिगत खाली स्थानों का सुरक्षित भराव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क और आसपास की आबादी किसी बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।

प्रमण्डलीय आयुक्त पहुंचे धनबाद

प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग, विजय कुमार गुप्ता आज सुबह धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से प्रमण्डलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।प्रमण्डलीय आयुक्त आज समाहरणालय में राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालय, आंतरिक संसाधन एवं एसआइआर 2026 के संबंध में बैठक करेंगे।

विधानसभा की सदाचार समिति ने की समीक्षा बैठक

विधानसभा की सदाचार समिति ने की समीक्षा बैठक

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने आज सर्किट हाउस के सभागार में समिति के माननीय सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा माननीय सदस्य सह सिंदरी विधायक श्री चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के‌ आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी लाभुकों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र विचार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर बहाली सुनिश्चित करें।

समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र आश्रितों को नियमानुसार समय पर लाभ उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

𝗧𝗩 𝟯𝟳 : झारखंड और उत्तरप्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर, राजनीति, प्रशासन, वायरल वीडियो, ग्राउंड रिपोर्ट और आपके इलाके की ताज़ा अपडेट सबसे पहले।𝗙𝗔𝗦𝗧 | 𝗟𝗢𝗖𝗔𝗟 | 𝗥𝗘𝗟𝗜𝗔𝗕𝗟𝗘 𝗧𝗩 𝟯𝟳 से जुड़िए और अपने क्षेत्र की हर खबर से रहिए अपडेट।

𝗧𝗩 𝟯𝟳 :
झारखंड और उत्तरप्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर, राजनीति, प्रशासन, वायरल वीडियो, ग्राउंड रिपोर्ट और आपके इलाके की ताज़ा अपडेट सबसे पहले।

𝗙𝗔𝗦𝗧 | 𝗟𝗢𝗖𝗔𝗟 | 𝗥𝗘𝗟𝗜𝗔𝗕𝗟𝗘

𝗧𝗩 𝟯𝟳 से जुड़िए और अपने क्षेत्र की हर खबर से रहिए अपडेट।