𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

वन्यजीवों के अंगों की तस्करी में तीन गिरफ्तार, नाखून और चमड़े समेत कई सामान बरामद

Spread the love

वन्यजीवों के अंगों की तस्करी में तीन गिरफ्तार, नाखून और चमड़े समेत कई सामान बरामद-धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री का मामला उजागर, वन विभाग कर रहा जांच धनबाद: धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित वन्यजीवों से जुड़े विभिन्न अंगों और अन्य वस्तुओं की खरीद-बिक्री में शामिल थे। उनके पास से कई जानवरों के नाखून, चमड़े और वन्यजीवों से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं।धनबाद के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल ने बताया कि वन्यजीवों से संबंधित वस्तुओं की खरीद-बिक्री करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वन विभाग की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग बरामद सामान की प्रकृति और उससे संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।धनबाद जैसे कोयलांचल क्षेत्र में वन्यजीवों के अंगों की कथित तस्करी का मामला सामने आने से वन्यजीव संरक्षण को लेकर सवाल उठे हैं। वन्यजीवों के अंगों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।डीएफओ विकास पालीवाल इस मामले में गुरुवार शाम नावाडीह स्थित वन प्रमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे। इसमें गिरफ्तारी, बरामदगी और आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *