𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुमका : स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद तथा संबंधित प्रखंड के सफाई कर्मियों को सहयोग दें

Spread the love

स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद तथा संबंधित प्रखंड के सफाई कर्मियों को सहयोग दें।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईदुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित हो। व्हाट्सऐप अथवा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर भ्रामक, संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट अथवा फॉरवर्ड करने से बचें। ऐसी सामग्री की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासनिक या पुलिस पदाधिकारी को सूचित करें।पूजा समितियां अपने व्हाट्सऐप ग्रुप में जिले के वरीय पदाधिकारियों को जोड़ें, ताकि आवश्यक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, कानून हाथ में लेने की अनुमति नहींपुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि पूजा पंडालों एवं आवश्यक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि छिनतई अथवा पॉकेटमारी करते हुए किसी व्यक्ति के पकड़े जाने पर उसके साथ मारपीट न करें, बल्कि तत्काल पुलिस के हवाले करें। सभी पूजा समितियां प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।रावण दहन नहीं करने का निर्णयजिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी रावण दहन का आयोजन यज्ञ मैदान में नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।जिला प्रशासन एवं पुलिस ने आम नागरिकों, पूजा समितियों और आयोजकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं जिम्मेदारी के साथ दुर्गा पूजा मनाएं तथा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *