राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तीसरे दिन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघमारा की चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।शिविर के दौरान छात्राओं का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही मलेरिया जांच (एमपी टेस्ट), हीमोग्लोबिन (Hb) एवं रक्तचाप (BP) की जांच, दंत परीक्षण, दृष्टि परीक्षण तथा किशोर स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित परामर्श दिया गया।आरबीएसके चिकित्सक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) ने छात्राओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।इस शिविर का आयोजन सोमवार से हुआ है जो कि शनिवार को संपन्न होगा। शिविर में आज 225 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि तीन दिन में कुल 900 छात्राओं की जांच हो चुकी है तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें उपचार एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आरबीएसके स्वास्थ्य शिविर आयोजित, अबतक 900 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच














Leave a Reply