धनबाद के स्टील गेट से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहरस्टील गेट से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली, हजारों श्रद्धालु बने आस्था के साक्षी।धनबाद। स्टील गेट से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धापूर्वक रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मार्ग पर भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। वहीं, आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का यह अद्भुत संगम पूरे आयोजन में देखने को मिला।इस्कॉन मंदिर धनबाद के अध्यक्ष प्रेम दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के सात विभिन्न स्थानों पर रुकेगी, जहां प्रबुद्ध नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। सभी श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से रथ को खींच रहे हैं।बाइट
धनबाद के स्टील गेट से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर













Leave a Reply