दमका पुलिस की बड़ी कामयाबी: नवर्निर्मित मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामददुमका, 30 जुलाई। मुफ्फसील थाना क्षेत्र के रानीडिण्डा गांव स्थित डॉ. नारायण हांसदा के नवर्निर्मित मकान में हुई चोरी की घटना का दुमका पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घर से चोरी गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, डॉ. नारायण हांसदा के नवर्निर्मित मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने के मामले में मुफ्फसील थाना कांड संख्या 103/2026, दिनांक 29 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 305, 331(4) एवं 3(5) के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) दिलीप खलखो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके घरों से बड़ी मात्रा में चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार आरोपीपिंटू हांसदा (24 वर्ष), पिता- मानवेल हांसदा, निवासी- रानीडिण्डा, थाना मुफ्फसील, जिला दुमका।सुधीर हांसदा (19 वर्ष), पिता- बाबुसोल हांसदा, निवासी- रानीडिण्डा, थाना मुफ्फसील, जिला दुमका।बरामद सामानINTEX का सफेद रंग का कूलरSamsung का सिल्वर-ग्रे फ्रिजRedmi के दो LED टीवीDELL का एक लैपटॉपLG एवं ZEBION के दो CPU (टूटे हुए)AIBHAV एवं Portronics के दो स्पीकरAlpine का डिजिटल मीडिया प्लेयरSpeed Con एवं Sony के LED टीवीEXIDE की एक बैटरीपीले रंग का वाहन जैकड्रिल मशीनइन्वर्टर मशीनसरिया काटने की मशीनHP का कंप्यूटर मॉनिटरलोहे का सब्बलविभिन्न प्रकार के रिंच एवं आरी ब्लेडछापेमारी दल में एसडीपीओ (सदर) दिलीप खलखो, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, पु.अ.नि. बाजो रजक, रौशन कुमार, मैरीबीना किस्कु, स.अ.नि. मुस्ताक आलम, सशस्त्र बल एवं मुफ्फसील थाना के चौकीदार शामिल थे।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
दमका पुलिस की बड़ी कामयाबी: नवर्निर्मित मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद












Leave a Reply