आईजी बोकारो ने किया एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा
धनबाद (सिंदरी) : बोकारो प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को एसडीपीओ कार्यालय, सिंदरी का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था। इस दौरान सिंदरी अनुमंडल के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े सवाल पर आईजी ने कहा कि सभी जानकारियां मीडिया के साथ साझा नहीं की जा सकतीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रिंस खान पर नकेल कसने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।निरीक्षण के दौरान धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार सिंह, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार, झरिया थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी सह निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, गौशाला थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह सहित सिंदरी अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।













Leave a Reply