𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

काशी को मिला ‘ओलंपियन विवेक सिंह द्वार’, खिलाड़ियों के सम्मान और युवाओं की प्रेरणा का नया प्रतीक

Spread the love

वाराणसी: शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के तरना वार्ड स्थित भरलाई गुरुनानक चौराहा पर लगभग ₹7.16 लाख की लागत से निर्मित ‘ओलंपियन विवेक सिंह द्वार’ का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने किया।इस अवसर पर रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का भी प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि ओलंपियन विवेक सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से काशी का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा और युवाओं को यह संदेश देगा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण, पुरस्कार और संसाधनों का लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि का उपयोग क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली परियोजनाओं पर किया जा रहा है।लोकार्पण के बाद मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *