𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा, 28-29 को ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा, 28-29 को ऑरेंज अलर्टतेज हवा, भारी बारिश और वज्रपात की आशंका; स्कूल बंद करने पर फैसला बाकी।रांची: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से झारखंड में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका है। 28 अक्टूबर से हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।स्कूल बंद करने पर विचाररांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने की संभावना पर विचार करने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।प्रशासन अलर्ट, बिजली कंट्रोल रूम सक्रियNHAI ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और रांची नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई टीमों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। बिजली विभाग का कंट्रोल रूम 27 अक्टूबर से 24 घंटे सक्रिय रहेगा।बिजली शिकायत हेल्पलाइन: 9431135682, 9031110118, 9031110119, 9031110120।प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने तथा गरज-चमक के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।#JharkhandWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *