*झारखंड ACB के तीन पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला*झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात तीन पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय नेतरहाट स्थानांतरित किया गया है.अनुज कुमार प्रभाकर समेत तीन पुलिसकर्मी शामिलविभाग द्वारा जारी तबादला सूची में जो पुलिसकर्मी शामिल हैं, उसमें अनुज कुमार प्रभाकर, संतोष कुमार के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. इन तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद से मुक्त होकर नेतरहाट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया है. विभाग में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर इस तरह के नियमित प्रशासनिक फेरबदल किए जाते हैं.
झारखंड ACB के तीन पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला












Leave a Reply