सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का नेमरा के नाड़ी दरहा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में तैयारियों में जुटा प्रशासनदिवंगत नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीदिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में संपन्न होगा. गौरतलब है, कि पिछले वर्ष अगस्त माह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार भी इसी स्थल पर किया गया था. लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद अब उनकी जीवनसंगिनी रूपी सोरेन को भी उसी पावन भूमि पर अंतिम विदाई दी जाएगी. रूपी सोरेन के निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले सहित राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना प्राप्त होते ही रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अंतिम संस्कार की तैयारियों में मुस्तैदी से जुट गया है.सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां तेजःअंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में वीआईपी, राजनीतिक हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. नेमरा गांव से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य नागरिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. रामगढ़ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का नेमरा के नाड़ी दरहा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में तैयारियों में जुटा प्रशासन












Leave a Reply