राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, रहमतगंज के दो युवकों की मौके पर मौतधनबाद : राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार को बाइक से पांडरपाला स्थित अपने घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास एनएच-19 पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।परिजनों के अनुसार, ओसामा के पिता रेडीमेड कपड़ों के कारोबार से जुड़े हैं, जबकि सैजान तबरेज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों युवकों की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की खबर फैलते ही रहमतगंज और पांडरपाला इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने एनएच-19 पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की।
राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, रहमतगंज के दो युवकों की मौके पर मौत












Leave a Reply