डुमरी विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना में दर्ज मामले को लेकर धनबाद जिला जेएलकेएम ने मोर्चा खोल दिया है।धनबाद के गीता रानी मंडप में आज जिला अध्यक्ष शक्तिनाथ महतो ने प्रेसवार्ता कर पुलिसिया कार्रवाई को चुनौती दी और कहा कि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस सार्वजनिक करे।जिला अध्यक्ष ने कहा कि बरवाअड्डा पुलिस द्वारा विधायक और उनके सहयोगियों पर किया गया मुकदमा और एडिटेड ऑडियो वायरल मामला पूरी तरह षडयंत्र बतलाया इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।शक्तिनाथ महतो ने आरोप लगाया कि बरवाअड्डा पुलिस ने मुखिया पति को बरगला कर हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। मुखिया की शिकायत पर आरोपी को बरवाअड्डा पुलिस और जयराम महतो के बीच वार्ता चल रही थी, लेकिन षडयंत्र के तहत मुखिया को बुला कर हंगामा करवाया गया। पुलिस एसोसिएशन द्वारा विधायक से माफी मांगने की मांग पर उन्होंने कहा कि विधायक की कोई गलती नहीं है। पुलिस एसोसिएशन जिस वायरल ऑडियो को लेकर बयानबाजी कर रही है, पहले उसकी जांच करवाए। जेएलकेएम का हर एक युवा अपने सुप्रीमो के साथ है।और जरुरत पड़ी तो आंदोलन के लिए भी तैयार हैं
डुमरी विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना में दर्ज मामले को लेकर धनबाद जिला जेएलकेएम ने खोला मोर्चा












Leave a Reply