काशी से पूर्वांचल तक विकास की नई रफ्तार! जलमार्ग, रेल और सड़क को जोड़ने की तैयारीIWAI अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी ने की परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देशवाराणसी | 28 अगस्त 2026वाराणसी और पूर्वांचल में जलमार्ग आधारित परिवहन और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त सभागार में भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी की अध्यक्षता में वाराणसी एवं आसपास के जिलों में चल रही और प्रस्तावित प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में मल्टी मॉडल टर्मिनल बंदरगाह, रामनगर को जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन से रेल संपर्क, सामने घाट क्रूज टर्मिनल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।रेल-सड़क-जलमार्ग को एक साथ जोड़ने पर जोरसमीक्षा के दौरान भूमि अधिग्रहण, भूमि हस्तांतरण, राजस्व अभिलेखों के सत्यापन, आधारभूत ढांचे के विकास और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों की जानकारी अधिकारियों ने दी।IWAI अध्यक्ष ने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आपसी समन्वय से लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि वाराणसी और पूर्वांचल में जलमार्ग परिवहन को मजबूत करने के साथ रेल, सड़क और जल परिवहन के बेहतर तालमेल से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को और प्रभावी बनाना जरूरी है।लॉजिस्टिक्स से पर्यटन तक मिलेगा फायदाअधिकारियों के मुताबिक, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में मल्टीमॉडल परिवहन, लॉजिस्टिक्स, जल पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वाराणसी को जलमार्ग आधारित परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के साथ माल ढुलाई और यात्री परिवहन की संभावनाओं को भी मजबूत किया जा सकेगा।परियोजनाओं की समयबद्ध निगरानी पर फोकसबैठक में संचालित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और बाधाओं को जल्द दूर करने पर जोर दिया गया।बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, IWAI के सदस्य (तकनीकी), मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निदेशक समेत वाराणसी, चंदौली और मीरजापुर के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम चंदौली और पीडी एनएचएआई सासाराम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।काशी के विकास को मिलेगी जलमार्ग की नई ताकतजलमार्ग, रेल और सड़क के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित होने से वाराणसी को पूर्वांचल के बड़े परिवहन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
काशी से पूर्वांचल तक विकास की नई रफ्तार! जलमार्ग, रेल और सड़क को जोड़ने की तैयारी














Leave a Reply