𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

रिश्तों की डोर में बंधा स्नेह, विधायक रागिनी सिंह ने डीसी और एसएसपी को बांधी राखी

Spread the love

रिश्तों की डोर में बंधा स्नेह, विधायक रागिनी सिंह ने डीसी और एसएसपी को बांधी राखीरक्षाबंधन के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने निभाई भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह ने धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रभात कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी राखी बांधी।इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने दोनों अधिकारियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का यह भावपूर्ण दृश्य भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता नजर आया। विधायक रागिनी सिंह ने ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *