𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोल इंडिया लाभार्थियों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Spread the love

एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोल इंडिया लाभार्थियों को मिलेगा कैशलेस इलाजधनबाद। धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। जहां एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब कोल इंडिया के पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य झारखंड के मरीजों को उनके गृह क्षेत्र में ही आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें रांची, कोलकाता या अन्य महानगरों का रुख न करना पड़े।आईआईटी-आईएसएम, सिम्फर, हर्ल, अदाणी समूह, पूर्व मध्य रेलवे सहित विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों और अधिकृत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी नियमों के अनुसार उपचार की सुविधा दी जा रही है। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में विशेष सहायता डेस्क बनाई गई है। यहां बीमा स्वीकृति, दस्तावेज जांच, भर्ती, जांच, सर्जरी, आईसीयू, दवा, डिस्चार्ज और फॉलोअप की प्रक्रिया में सहयोग मिलेगा।अस्पताल में कैंसर, हृदय, किडनी, लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी समेत कई सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित है। हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी तथा किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस और यूरोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है।प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के लिए भी योजना का लाभ अगले 15 दिनों में पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा, साथ ही बताया कि अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू और एचडीयू के साथ सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, कलर डॉप्लर और आधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा है। इसका लाभ धनबाद के साथ बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर और दुमका के मरीजों को भी मिलेगा।मौके पर सीईओ डॉ जितेंद्र सिंह,निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ हरेंद्र कुमार,डॉ श्रवण,डॉ सुमित भास्कर,डॉ एसके वर्मा,डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी,डॉ वानिया,डॉ प्रेम कुमार यादव,सत्यम राय आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *