𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

रील बनाने के विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, ऋषि प्रकाश ने भूली थाना में दी लिखित शिकायत

Spread the love

रील बनाने के विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, ऋषि प्रकाश ने भूली थाना में दी लिखित शिकायतधनबाद के भूली में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप तक पहुंच गया है। भूली ए ब्लॉक निवासी ऋषि प्रकाश ने अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन समेत कई लोगों पर अपने और परिजनों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ऋषि प्रकाश ने भूली थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि भूली ए ब्लॉक आवास संख्या 33 निवासी ऋषि प्रकाश बीती रात अपनी दादी को आजाद नगर स्थित अपने चाचा के घर पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर के समीप आजाद नगर निवासी अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन, सुमित कुमार पांडे, नवीन चौहान, अजय कुमार और सलीम मल्लिक ने उन्हें रोक लिया।ऋषि प्रकाश का आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने के बाद जब वह अपने घर पहुंचे, तो आरोप है कि सभी लोग अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर भी पहुंच गए और हमला कर दिया।ऋषि प्रकाश के अनुसार, इस दौरान उनके भाई रोहण प्रताप पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जबकि उनके चाचा दीपक कुमार सिंह को लाठी से मारकर घायल कर दिया गया।पीड़ित का आरोप है कि अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन और उसके समर्थकों ने हत्या की नीयत से उनका गला दबाने का भी प्रयास किया।“हमलावरों ने पहले रास्ते में रोककर मारपीट की और उसके बाद घर पर आकर परिजनों के साथ भी मारपीट की। हमें जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस से मांग है कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”वहीं, घटना में घायल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आर्यन केल्विन और उसके समर्थकों ने घर पर हमला किया और लाठी से मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों के पास अन्य हथियार भी मौजूद थे।“रील बनाने को लेकर पहले से विवाद था। रात में घर पर आकर हमला किया गया और लाठी से मारकर घायल कर दिया गया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।”फिलहाल ऋषि प्रकाश ने पूरे मामले को लेकर भूली थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कई लोगों के नाम दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।रील बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के इन आरोपों ने इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *