झारखंड में एक बार फिर मौसम अपना रूख बदलने वाला है.आज 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है.मौसम विभाग ने दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इनमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है.वहीं कल 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा समेत कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.2 सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश की संभावना है.
झारखंड में आज से झमाझम बारिश अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी












Leave a Reply