𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान समारोह का किया गया आयोजन

Spread the love

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में अगस्त माह 2026 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान समारोह का किया गया आयोजन | आज धनबाद मंडल में अगस्त माह 2026 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया | इस माह में कुल 33 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है | विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है | मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है | उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं | मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री संतोष कुमार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया | उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *