𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : कर्तव्य की लंबी पारी का हुआ सम्मान, 10 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त—पुलिस लाइन में भावुक हुआ माहौल

Spread the love

कर्तव्य की लंबी पारी का हुआ सम्मान, 10 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त—पुलिस लाइन में भावुक हुआ माहौलवाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लाइन में सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले 1 निरीक्षक, 1 अग्निशमन अधिकारी, 4 उपनिरीक्षक और 4 अन्य कर्मचारियों समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीना ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।इन पुलिसकर्मियों को मिली विदाई* निरीक्षक नागरिक पुलिस विद्याशंकर शुक्ला — थाना मंडुवाडीह* अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा — प्रभारी फायर स्टेशन भेलूपुर* उपनिरीक्षक राम बचन प्रसाद — वाचक, अपर पुलिस आयुक्त अपराध* उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव — पुलिस लाइन* उपनिरीक्षक रेडियो अखिलेश चंद्र गुप्ता — रेडियो शाखा* उपनिरीक्षक कालीदीन — यातायात पुलिस लाइन* मुख्य आरक्षी चालक सालिक राम यादव — परिवहन शाखा* मुख्य आरक्षी चालक हरिकान्त सिंह — परिवहन शाखा* मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस मोहम्मद यूसुफ — पुलिस लाइन* स्वीपर रहमतुल्ला — पुलिस लाइन“आपका योगदान पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा”अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी का योगदान पुलिस विभाग की गरिमा को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहा है और उनका सेवाकाल पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में पुलिस उपायुक्त लाइन्स प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स गौरव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिसकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *