𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

Spread the love

धनबाद : जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएंधनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जन शिकायत कोषांग के प्रभारी उमेश हांसदा ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इसमें भूमि विवाद, आवास, योजना, बीपीएल कोटा में नामांकन, वित्तीय सहायता, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, पेंशन इत्यादि से संबंधित मामले आये।उन्होंने सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *