𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

दुमका : नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दुमका से उठी मदद की आवाज, ग्रीन माउंट एकेडमी ने निकाली सहायता रैली

Spread the love

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दुमका से उठी मदद की आवाज, ग्रीन माउंट एकेडमी ने निकाली सहायता रैलीदुमका। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को शहर में जागरूकता एवं सहायता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और लोगों से नेपाल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अंशदान देने की अपील की।रैली टाटा शोरूम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टीन बाजार चौक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हाथों में सहायता की अपील वाले बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया। राहगीरों, दुकानदारों एवं शहरवासियों से अनुदान भी एकत्र किया गया। लोगों ने इस मानवीय पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।रैली में शामिल बड़े बैनर पर ‘ग्रीन माउंट परिवार की ओर से नेपाल आपदा पीड़ितों के सहायार्थ अंशदान हेतु दुमका वासियों से अपील’ का संदेश दिया गया था। इसके माध्यम से लोगों से आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया गया।■मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलिटीन बाजार चौक पर रैली के समापन के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। यहां मोमबत्ती जलाकर नेपाल आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रीन माउंट एकेडमी के सचिव डॉ. करुण कुमार राय ने कहा कि, “समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।” उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने लोगों से आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए यथासंभव सहयोग करने की अपील की।रैली को सफल बनाने में ग्रीन माउंट एकेडमी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार की इस पहल ने शहरवासियों के बीच मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *