जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षणदुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस में लागू सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता एवं रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली।उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों तथा प्रतिनियुक्त सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।उन्होंने प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल को ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए।
दुमका : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण












Leave a Reply