𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

Spread the love

साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टरउत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन………..एक सिपाही भी बना ASI………………धनबाद में साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला है। जिले के तीन सब इंस्पेक्टर को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि एक सिपाही को एएसआई के पद पर पदोन्नति दी गई है। एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया।पुलिस सेवा में बेहतर कार्य और अदम्य साहस दिखाने वाले धनबाद जिले के चार पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई है। वर्ष 2005 बैच के सब इंस्पेक्टर सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं वर्ष 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई बनाया गया है।एसएसपी कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधे पर बैज लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।पिपिंग सेरेमनी के दौरान डीएसपी मुख्यालय-2 नाजिर अख्तर, डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। पदोन्नति के बाद पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *