𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ BJP का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, रांची में DC कार्यालय का घेराव

Spread the love

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ BJP का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, रांची में DC कार्यालय का घेरावछात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, आदित्य साहू बोले- छात्रों के हित में जारी रहेगा आंदोलनरांची : भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा ने सोमवार से चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे और घेराव किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा की ओर से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।‘पहले भी दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम’मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर पहले भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था और 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका आरोप है कि मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि छात्रों के हित और उनके अधिकारों के लिए भाजपा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से छात्रों से जुड़े मामलों में जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।‘मुकदमे वापस नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन’प्रदर्शन में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो भाजपा की ओर से इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।भाजपा ने स्पष्ट किया है कि चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रहेगा। अब देखना होगा कि भाजपा के इस आंदोलन पर राज्य सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *