दुकान का ताला तोड़कर घुसने और मारपीट का आरोप, महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहारझरिया : झरिया थाना क्षेत्र के एना इस्लामपुर निवासी फरहत जहां ने अपने पति मो. शाहिद हुसैन पर जालसाजी कर दुकान को सौतन के बेटे के नाम करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंची, तो दुकान का ताला पहले से टूटा हुआ था और महताब आलम नामक व्यक्ति दुकान के अंदर मौजूद था।फरहत जहां के मुताबिक, दुकान में प्रवेश का विरोध करने पर महताब आलम ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला शिकायत लेकर झरिया थाना पहुंचीं, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय और कार्रवाई की मांग की।महिला के अनुसार, पुलिस की ओर से बताया गया कि मामला जमीन और दुकान से संबंधित है, इसलिए उन्हें एलआरडीसी कार्यालय में शिकायत करने की सलाह दी गई। फरहत जहां ने बताया कि उनके पति के साथ मेंटेनेंस और संपत्ति को लेकर पहले से न्यायालय में मामला चल रहा है। उनका आरोप है कि पति गोविंदपुर में रहते हैं और शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।मामले में फरहत जहां और उनके पुत्र आशिफ अंसारी ने अपनी बात रखते हुए पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
दुकान का ताला तोड़कर घुसने और मारपीट का आरोप, महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार












Leave a Reply