𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कतरास हिल टॉप के मजदूरों ने वाहनों को ले जाने से रोका, 103 दिन के बकाया वेतन की मांग पर अड़े

Spread the love

कतरास हिल टॉप के मजदूरों ने वाहनों को ले जाने से रोका, 103 दिन के बकाया वेतन की मांग पर अड़ेकतरास : हिल टॉप हाई राइज कंपनी के कर्मियों के 103 दिनों के बकाया वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को मजदूरों और ड्राइवरों ने कंपनी के वाहनों को ले जाने से रोक दिया। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया भुगतान और अन्य जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आउटसोर्सिंग प्रबंधन को एक भी वाहन ले जाने नहीं दिया जाएगा।मौके पर मौजूद मुड़ीडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि एनआईटी के तहत मजदूरों की मांगों का भुगतान कंपनी को करना होगा। वहीं, मजदूरों ने कहा कि उनका 3 माह 13 दिन का बकाया वेतन, एचपीसी के तहत भुगतान, बोनस समेत अन्य मांगें पूरी की जाएं।कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बकाया वेतन देने के लिए प्रबंधन तैयार है, लेकिन अन्य मांगों को पूरा करने में कंपनी असमर्थ है। हालांकि, मजदूरों की जायज मांगों पर प्रबंधन ने काम के अलावा 15 दिनों का भुगतान देने की बात कही।स्थिति को देखते हुए लोयाबाद और जोगता थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल तथा सीआईएसएफ के जवान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान हिल टॉप के सभी ड्राइवर और मजदूर भी मौके पर जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *