धनबाद: धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाला किशोर नाथ शाहदेव और डॉक्टर एम तौसीफ (सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह भी मौजूद रहे। लाला किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले एक वर्ष से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में वोट चोरी, चुनावी धांधली और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अब चुनाव आयोग के भीतर से ही आई खबरों ने इन आरोपों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और लोकतंत्र पर हमला कर रहा है।कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे या बर्खास्तगी और उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी झारखंड के सभी 24 जिलों में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर रही है।
धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाला किशोर नाथ शाहदेव और डॉक्टर एम तौसीफ (सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की












Leave a Reply