𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

15 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों की योजनाओं का होगा री-टेंडर : DDC, DHANBAD

Spread the love

15 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों की योजनाओं का होगा री-टेंडर उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में पीएम अभिम एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कार्य पूर्ण करने की समयसीमा तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट अविलंब समर्पित करें। रिपोर्ट में विलंब के स्पष्ट कारण, वर्तमान कार्य स्थिति तथा शेष कार्यों को पूर्ण करने की कार्ययोजना एवं निर्धारित समयसीमा का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्य पूर्ण करने के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं समयसीमा दी गई तथा लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में संवेदकों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है और कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्धारित अवधि 15 दिनों से अधिक हो चुकी है, उन योजनाओं को चिह्नित कर नियमानुसार री-टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए योजनाओं का पुनः टेंडर सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले दो कनीय अभियंताओं को उप विकास आयुक्त द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को बैठक में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *