𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद थाना में शांति समिति की समीक्षा बैठक, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश।

Spread the love

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद थाना में शांति समिति की समीक्षा बैठक, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश।धनबाद में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद थाना परिसर में पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने की। इस दौरान पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गईं और सुरक्षा, ट्रैफिक, विसर्जन तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। इसके लिए प्रमुख स्थानों, पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग की जाएगी।उन्होंने पूजा समितियों को डीजे और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों से इस संबंध में सहमति पत्र लिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली समितियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विसर्जन जुलूस को लेकर बैठक में रूट चार्ट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पूजा समितियों से जुलूस के प्रारंभ स्थल, निर्धारित मार्ग और विसर्जन स्थल तक जाने वाले रास्ते की जानकारी ली गई, ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा पंडालों के आसपास पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों और डार्क स्पॉट पर नियमित पुलिस गश्त जारी है। दुर्गा पूजा के दौरान संकीर्ण गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए विशेष बाइक पेट्रोलिंग दस्ता भी तैनात किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *